34.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

अस्पताल में सोने की एक्टिंग कर चोरी:मरीज के परिजनों के बगल में जाकर लेटा;जेब टटोलकर मोबाइल-रुपए किये पार…

HomeChhattisgarhअस्पताल में सोने की एक्टिंग कर चोरी:मरीज के परिजनों के बगल में...

Date:

रायपुर : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर के अस्पताल में सोने की एक्टिंग कर एक शातिर चोर ने चोरी की है। चोर इतना चालाक था कि किसी को शक न हो, इसलिए वो मरीज के परिजनों के बगल में जाकर लेट गया। फिर लोगों के जेब को टटोलकर उसमें रखे मोबाइल और रुपए पार कर दिया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

बेमेतरा के निवासी गजेंद्र जांगड़े समता कॉलोनी स्थित पेटल अस्पताल में बच्चे के इलाज के लिए आये थे। 3 दिसंबर की रात अस्पताल के जमीन में वे सो रहे थे। वहां पर कई दूसरे मरीजों के परिजन भी मौजूद थे। रात में एक युवक वहां पहुंचा। उसने पहले रेकी की। फिर वहां सो रहे एक व्यक्ति के बगल पर लेट गया और खुद सोने की एक्टिंग करने लगा।

मोबाइल और रुपए किए चोरी

आरोपी ने वहां सो रहे लोगों के जेब को टटोलना शुरू किया। फिर उसने गजेंद्र का मोबाइल फोन चुरा लिया। बताया जा रहा है कि, चोर ने एक व्यक्ति की जेब से नगद रुपए भी निकाल लिए। हालांकि कितने पैसे चोरी हुए हैं यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। इस मामले में गजेंद्र ने आजाद चौक पुलिस को मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...