20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कांग्रेस करेगी संविधान बचाओ रैलियां,1 साल तक चलेगा अभियान,सभी जिले,ब्लॉक और विधानसभा में चलेगी रैली…

HomeChhattisgarhकांग्रेस करेगी संविधान बचाओ रैलियां,1 साल तक चलेगा अभियान,सभी जिले,ब्लॉक और विधानसभा...

Date:

रायपुर : 07 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संविधान बचाओ रैलियां और पदयात्राएं करेगी। 26 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 जनवरी 2026 तक प्रदेश के सभी ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह संविधान बचाओ रैलियों का कार्यक्रम होगा।

महात्मा गांधी की विरासत और संविधान की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन किया जा रहा है। 26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 के बीच कांग्रेस कार्यसमिति ने संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा एक बड़े राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करने का फैसला लिया है। यह पदयात्रा गांव-गांव और कस्बे कस्बे में रैली के रूप में आयोजित की जाएगी। हाईकमान की ओर से आगे के दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

अभियान के लिए समन्वय समिति बनाई जाएगी

पदयात्रा के लिए जिला, ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर रणनीति तैयार की जाएगी। इस अभियान और पदयात्रा की निगरानी के लिए समन्वय समिति का भी गठन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया समेत सभी नेटवर्क के जरिए इस अभियान का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश पार्टी ने दिए है।

पूर्व पीएम के निधन की वजह से रोका गया था अभियान

26 दिसंबर को कर्नाटक में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद 27 दिसंबर को एक रैली के साथ जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरुआत होनी थी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे रोक दिया गया था।साल 1924 में हुए कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के 100 साल पूरे होने पर 26 और 27 दिसंबर को पार्टी ने विशेष अधिवेशन रखा था।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...