18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

रात में पड़ रही कड़ाके की ठंड,रात-दिन के टेम्परेचर में 19 डिग्री सेल्सियस का अंतर;रविवार से हो सकती है बारिश…

HomeChhattisgarhरात में पड़ रही कड़ाके की ठंड,रात-दिन के टेम्परेचर में 19 डिग्री...

Date:

बिलासपुर : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड में वृद्धि हुई, लेकिन दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिससे दोपहर में ठंड गायब हो गई। वहीं, रात का पारा 10.8 डिग्री रहा। इसके चलते रात में कड़ाके की ठंड महसूस हुई।

इस बार जनवरी में पिछले साल की तरह ठंड नहीं है। इधर, मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में बदलाव होने का संकेत दिया है। आसमान में बदली और बारिश की संभावना बन रही है। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी भी संभव है।

इससे पहले दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ी, लेकिन आखिरी सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल और बारिश के चलते ठंड गायब हो गई थी। हालांकि, साल के अंतिम दो दिनों में मौसम में बदलाव हुआ और ठंड लौट आई।

पिछले साल से पड़ रही कम ठंड

साल 2024 में खूब ठंड रही। हालांकि, इस बार भी 8 जनवरी के बाद ठंड लौटने की संभावना है। इस बीच जनवरी के पहले दिनों से ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार की सुबह ठंड की वजह से लोग धूप का मजा लेते दिखे।

हालांकि, दिन ढलने के साथ ही ठंड का असर कम हो गया। दोपहर में तापमान 29.2 डिग्री पर पहुंच गया। फिर शाम होते ही ठंड महसूस होने लगी। रात में ठंड ने ठिठुरने बढ़ा दी और पारा 10.8 डिग्री पर आ गया।

दिन और रात के टेम्परेचर में 19 डिग्री का अंतर

इन दिनों सुबह-शाम और रात में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। वहीं, दोपहर में धूप की वजह से ठंड कम लग रही है। स्थिति यह है कि रात और दिन के तापमान में 19 डिग्री का अंतर आ गया है। वहीं, रात का तापमान सामान्य के अंतर से 1.1 डिग्री कम रहा तो दिन का तापमान सामान्य के अंतर से 2.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

आज भी शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट संभव

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, अभी उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है। जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को शुक्रवार की तरह न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।

तापमान में कल से हो सकती है वृद्धि

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि, 4 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बदली-बारिश की स्थिति बन सकती है। इस बीच सात जनवरी तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि हो सकती है। जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related