18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की हुई मौत; भीड़ ने पथराव कर दो गाड़ियां जला दीं…

HomeChhattisgarhट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की हुई मौत; भीड़ ने पथराव...

Date:

कोरबा : 02 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोरबा से दर्री जाने वाले गेरवाघाट बायपास पर बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को ठोकर मारी दी। इससे राताखार निवासी टिंका दुबे (15) की मौत हो गई। उसके साथ बैठा एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर ट्रक समेत एक अन्य मालवाहक में आग लगा दी।

वहीं, परिजन के पहुंचने पर मौके पर चक्काजाम कर दिया गया। आग बुझाने पहुंची दमकल टीमों को भी आगे नहीं जाने दिया गया। पुलिस बल को देखकर भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव भी किया। पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में जवानों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

खड़ी ट्रक से टकराए, तीन की मौत

स्टेट हाईवे पर तपकरा थाना क्षेत्र के समडमा गांव के पास मंगलवार की रात 11 बजे सड़क पर खड़ी ट्रक से बाइक सवार युवक टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले वाले ग्राम खारीबहार निवासी एलेन्स तिर्की (18), ग्राम बांसझाल निवासी दीपसन टोप्पो (18) व रोहित चौहान (17) शामिल हैं। वहीं बासाझाल निवासी आदित्य बड़ा (18) की हालत नाजुक है।

चारों युवक 31 दिसंबर का जश्न मनाने के लिए मंगलवार की शाम को तपकरा गए थे। रात में चारों अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है खराबी आने की वजह से ट्रक सड़क पर खड़ा था।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...