16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रायगढ़ में साल के पहले दिन से ही बढ़ी ठंड,तापमान 12 डिग्री पहुंचा,3 डिग्री की गिरावट, ठंड से बचाव करते दिखे लोग…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में साल के पहले दिन से ही बढ़ी ठंड,तापमान 12 डिग्री...

Date:

रायगढ़ : 02 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल गया है। साल 2025 के पहले दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट देखी गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में ठंड बढ़ने से दोबारा लोग बचाव के उपाए करने लगे हैं।

आसमान से बादल लगभग हट जाने से हवा में हल्की ठंडक आने से दिन और रात के तापमान में औसतन 3 डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार रात को तेज ठंड का अहसास हुआ। सुबह धूप निकलने से हल्की ठंड से राहत मिली। शाम ढलने के बाद तेज ठंड लगने लगा। करीब सप्ताह भर से अधिक समय के बाद मौसम में इस तरह का बदलाव देखा गया है।

अलाव जलाकर कर रहे बचाव

शाम के बाद शहर के कई जगह पर देखा गया है कि, लोग अलाव जलाकर बैठे थे। हल्की हवाओं से बचने कानों को ढंक रखे थे। गरम कपड़ों का सहारा ले रहे थे। रात 10 बजे के बाद सड़कें भी पहले की अपेक्षा सूनी दिखी। नए साल का दिन होने से सुबह से शाम तक शहर में चहल पहल थी।

तापमान में हो सकती है वृद्धि

मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, गुरुवार से न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। सप्ताह भर के मौसम का अनुमान देखा जाए, तो गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.2 और अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री होने की संभावना है। उसके बाद 1 से 2 डिग्री तापमान में वृद्धि हो जाने के आसार है। इससे 7 जनवरी को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...