31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी, विकास उपाध्याय ने लिखी चिट्ठी,  BJP पर षड्यंत्र करने का लगाया आरोप …

HomeChhattisgarhनगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी, विकास उपाध्याय...

Date:

रायपुर: 01 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है लेकिन चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस में दावेदारी की होड़ लग गई है। दावेदार सोशल मीडिया में पोस्ट कर ‘लड़ना तय है’ लिख रहे हैं। दावेदारों के बागी रुख के बीच विकास उपाध्याय ने चिट्ठी लिखी है, कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर BJP पर आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि BJP कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के खिलाफ खड़ा करने में लगी है, BJP के षड्यंत्रों से संगठन को अवगत कराने की अपील की। 

विकास उपाध्याय ने चिट्ठी पर लिखा है कि नगर निगम चुनावों का आगाज हो गया है। भाजपा की आई.टी. सेल एवं उनके लोग षडयंत्रपूर्वक हमारे संभावित उम्मीदवारों के खिलाफ अभियान चला रहे है ताकि उनके ज्यादा पार्षद जीत सके एवं महापौर उनका बन सके। उनके इस कृत्य में 5 साल हमारी कांग्रेस सरकार में आर्थिक एवं राजनितिक लाभ लिए कुछ विध्नसंतोषी तत्व भी शामिल है, जो हमेशा पार्टी कों कमजोर करने का षडयंत्र करते है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ भाजपा सरकार में आर्थिक अपराध की जांच हुई है एवं उस जांच में दोषी होने की कार्यवाही से बचने में भाजपा का साथ दे रहे है।

ये लोग भाजपा के इशारे और उनके बनाये योजना के तहत हर वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित करने एवं भड़काने का षडयंत्र में शामिल है। ये लोग हमारे मजबूत उम्मीदवारों को कमजोर करने हर संभव साजिश कर रहे है एवं इसके लिए झूठ, प्रपंच और जालसाजी भी कर रहे है। ये हर वार्ड में कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी के खिलाफ खड़े करने का प्रयास कर रहे है। इन लोगों के बारे में जानकारी भी मिल रही है कि भाजपा नेताओं के साथ मिलकर ये सब कुृत्य कर रहे है ताकि वाडों भाजपा उम्मीदवारों को कमजोर लोगों से चुनाव लड़ने का मौका मिले। इनके षड़यंत्रों एवं हरकतों पर नजर रखें एवं ऐसे तत्वों के संदिण्ध गतिविधियों की जानकारी पार्टी संगठन में तत्काल दें ताकि उन पर अनुशासनात्मक कार्येवाही हो सके।

खबरे एयर भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...