16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

गिरने लगा तापमान,पड़ेगी कड़ाके की ठंड;अगले 3 दिन में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा,चलेगी शीतलहर…

HomeChhattisgarhगिरने लगा तापमान,पड़ेगी कड़ाके की ठंड;अगले 3 दिन में 6 डिग्री तक...

Date:

रायपुर : 01 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में अब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम हो गया है, जिससे तापमान गिरने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। कल (गुरुवार) से अगले 3 दिनों तक कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है। सरगुजा संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही और मौसम साफ होने में चार से पांच दिनों का वक्त लगेगा। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सरगुजा में रात का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पेंड्रा से अमरकंटक तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। बंजारी घाट, करंगरा घाट, ज्वालेश्वर घाट में भी कोहरा छाया हुआ है। राहगीरों को सुबह लाइट ऑन कर गाड़ियां चलानी पड़ी।

रायपुर में आज का मौसम

आज रायपुर का मौसम शुष्क रहेगा। क्योंकि बादल अब छंट गए हैं इसलिए यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दोपहर तक बादल छंटने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय धूप खिली रही। हालांकि 31 दिसंबर की रात लोगों को ठंड का अहसास हुआ।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...