26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सुकमा के रायगुडेम में नक्सली हमला, दो जवान घायल…

HomeChhattisgarhसुकमा के रायगुडेम में नक्सली हमला, दो जवान घायल...

Date:

सुकमा : 24 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके रायगुडेम में देर रात नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। दो जवान घायल हुए हैं, जिनका हालत खतरे से बाहर है। रायगुडेम किसी समय नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था और यहां नक्सलियों की बटालियन रहा करती थी, लेकिन हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने लगातार एक्शन से नक्सलियों के बौखला गए हैं।

बता दें कि सुरक्षाबलों ने रायगुडेम में कैंप खोलने के बाद अब गोमगुड़ा नदी के उस पार भी कैंप खोल दिया है। इससे परेशान होकर नक्सलियों ने देर रात को कैंप पर हमला बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, चिंतलनार थानाक्षेत्र स्थित गोमगुड़ा में नया कैंप स्थापित किया गया है। जहां बीती रात नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे, जिसके फटने से कोबरा 206 के दो जवान को मामूली चोट लगी।

जानकारी के अनुसार ये हमला तब हुआ दो जवान कैंप के बाहर आउटर कार्डन में लगे थे। उधर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए। दोनों जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया, और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...