36.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

सीमा सुरक्षा बल के कैंप के पास IED ब्लास्ट, जवान घायल…

HomeChhattisgarhसीमा सुरक्षा बल के कैंप के पास IED ब्लास्ट, जवान घायल...

Date:

कांकेर: 15 दिसंबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार सुबह एक बारूदी सुरंग (IED) को निष्क्रिय करते समय ब्लास्ट होने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हेटारकसा गांव की सड़क पर पानीडोबीर कैंप के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों का दल हेटारकसा गांव की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान, पानीडोबीर कैंप के पास सड़क पर बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। जब सुरंग को निष्क्रिय करने का प्रयास किया जा रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया।

इस विस्फोट में BSF के जवान बी. ईश्वर राव के हाथ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे बस्तर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और विकास कार्यों का अवलोकन है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...