24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

धमतरी में आधी रात को चला निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण किया ध्वस्त…

HomeChhattisgarhधमतरी में आधी रात को चला निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण किया...

Date:

धमतरी: 15 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

नगर निगम धमतरी ने शहर में आधी रात को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को धराशयी किया है। शनिवार देर शाम नगर निगम धमतरी और पुलिस की टीम ने शहर के गोकुलपुर चौक में स्कूल के सामने बन रहे अवैध परिसर पर बुलडोजर चला दिया। भीड़ और विवाद की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। हालांकि, आधी रात को कार्रवाई के बाद अलग अलग चर्चाएं हो रही है। 

नगर निगम धमतरी के उप आयुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि रात में कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि दोपहर में हमारी नगर निगम की टीम यहां पर आकर अवैध निर्माण को रुकवाने का प्रयास किया था।उसके बावजूद निर्माण की तीव्रता इतनी थी कि रात्रि कालीन में भी लेंटर ढलाई किया जा रहा था। अवैध निर्माण का कार्य जारी था। शिकायतें भी लगातार मिल रही थी।

नगर निगम की टीम बार बार आकर समझाइश देती रही, उसके बावजूद अवैध निर्माण किया जा रहा था. इससे नगर निगम की छवि धूमिल हो रही थी. निर्माण के लिए जो दस्तावेज चाहिए होते हैं, वह दस्तावेज किसी के पास नहीं है । तीन से चार बार नोटिस देने के बाद भी कोई भी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया था. इसलिए दो भवनों पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान बांस बल्ली और शटर तोड़ने की कार्रवाई की गई है : पीसी सार्वा, उप आयुक्त, नगर निगम धमतरी

नगर निगम धमतरी के उप आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र के जितने भी निर्माणकर्ता है, वह परमिशन के विधिवत जो भी दस्तावेज है, उसे प्रस्तुत करते हुए निर्माण कार्य करवाएं. इससे आपके निर्माण कार्य में कोई भी परेशानी नहीं आएगी।

नगर निगम धमतरी के अफसरों का कहना है कि बगैर अनुमति लिए या बिना एनओसी के निर्माण कार्य किया जा रहा था। लगातार शिकायत भी मिल रही थी, जिसके बाद निगम ने कार्रवाई की है। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...