नक्सल आपरेशन में फिर मिली बड़ी सफलता , दो महिलायें और 7 वर्दीधारी माओवादी ढेर, हथियार और अन्य सामान बरामद…

HomeCHHATTISGARHनक्सल आपरेशन में फिर मिली बड़ी सफलता , दो महिलायें और 7...

Date:

नारायणपुर : 12 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बस्तर में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें जवानों ने आज 7 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दक्षिणी अबूझमाड़ में नक्सलियों के माड़ डिवीजन के विरुद्ध अभियान में 4 जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की टीमें शामिल थी। सर्चिंग में अब तक दो महिला माओवादी सहित कुल 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किये जा चुके हैंl इस दौरान बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्जे से हथियार एवं दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किये गये हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर 2024 को जिला नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त DRG नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, सीआरपीएफ एवं STF की संयुक्त पार्टी गई हुई थी। सर्चिंग के दौरान आज दिनांक 12 दिसंबर की सुबह 3 बजे से लगातार डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई ।र्चिंग में अब तक दो महिला माओवादी सहित कुल 07 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं l सभी के इंद्रावती क्षेत्र के माओवादी होने की संभावना है। पहचान की कार्रवाई शेष है। नक्सलियों के कब्ज़े से हथियार सहित भरी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस बल तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बल द्वारा विगत दिनों में बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप पिछले एक साल में (13 दिसंबर 2023 से 12 दिसंबर 2024) में अब तक बस्तर संभाग के अंतर्गत हुए विभिन्न मुठभेड़ो के दौरान अब तक कुल 217 माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजापुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव आयोजित, 37 बंद स्कूलों का हुआ पुनः संचालन…

बीजापुर /छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु• जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में...