31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बाजार से लौट रहे युवक पर तेंदुए का हमला, 200 मीटर अंदर जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव…

HomeChhattisgarhबाजार से लौट रहे युवक पर तेंदुए का हमला, 200 मीटर अंदर...

Date:

कांकेर: 05 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

छत्तीसगढ़ के कांकेर वन परिक्षेत्र के कोदागांव इलाके तेंदुए ने एक ग्रामीण युवक पर हमला कर दिया। जिससे युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोंदागांव बाजारपारा निवासी द्वारका भोयर के रूप में हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि द्वारका भोयर बाजार गया था, वहां से अपना काम खत्म करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहा था। इस दौरान कुछ देर के लिए वह सड़क किनारे आराम करने के लिए रुका। इसी बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

घटना के बाद युवक का शव सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वन परिक्षेत्र अधिकारी रहमान खान ने बताया कि घटना स्थल पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। वन विभाग तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related