26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

श्रीराम थोक सब्जी मंडी के संचालन समिति का चुनाव सम्पन्न: टी श्रीनिवास रेड्डी चौथी बार अध्यक्ष चुने गए।

HomeChhattisgarhश्रीराम थोक सब्जी मंडी के संचालन समिति का चुनाव सम्पन्न: टी श्रीनिवास...

Date:

रायपुर: 05 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ)

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी थोक सब्जी मंडी, श्रीराम थोक सब्जी मंडी,डूमरतराई रायपुर (छ. ग.) के नाम से जानी जाती है। जिसका संचालन श्रीराम थोक विक्रेता समिति,डूमरतराई के द्वारा किया जाता है। इस समिति के कार्यकारिणी में कुल 9 से 10 सदस्यों का चुनाव किया जाता है। जो आज दिनांक 05 दिसंबर 2024 को मंडी स्थल में सम्पन्न हुवा।

बता दें कि उक्त समिति का गठन विगत 40 वर्ष पूर्व की बतायी जा रही है। इस चुनाव में श्रीराम थोक विक्रेता समिति के अध्यक्ष. टी.श्रीनिवास रेड्डी लगातार चौथी बार तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए फिर से अध्यक्ष पद पर भारी बहुमत से चुने गए ।

चुनाव अधिकारी मोहनलाल रोहरा एवं ईश्वर पंजवानी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए राजा साहू एवं विनूराम साहू, सचिव पद पर हरीश बाबरिया, कोषाध्यक्ष राजा पंजवानी,सहसचिव अमित गुप्ता पिंटू,सेवक मटलानी एवं कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्राकर एवं सोहित राम साहू भारी बहुमत से निर्वाचित हुए । प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नव निर्वाचित समिति का कार्यकाल 5 दिसंबर 2024 से 4 दिसंबर 2027 तक रहेगा ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related