27.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैटेलाइट और रॉकेट साइंस के कॉन्सेप्ट्स समझ रहे हैं विद्यार्थी।

HomeChhattisgarhकलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैटेलाइट और रॉकेट साइंस के कॉन्सेप्ट्स...

Date:

आनन्द कुमार गुप्ता स्वतंत्रत छत्तीसगढ़ जशपुर नगर

लेक्टर रोहित व्यास की पहल पर सैटेलाइट और रॉकेट साइंस के कॉन्सेप्ट्स समझ रहे हैं विद्यार्थी।

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कलेक्टर जशपुर का यह इनीशिएटिव अत्यंत सराहनीय – नरेंद्र कुमार, प्राचार्य

केंद्रीय विद्यालय जशपुर, संकल्प कुनकुरी , स्वामी आत्मानंद सहित 15 विद्यालयों के 5000 से अधिक बच्चे अभी तक हो चुके हैं लाभान्वित।

         जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर जशपुर जिले में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान की कार्यशालाओं का आयोजन रोज अलग अलग स्कूलों में किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में आयोजित अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की रॉकेट और सैटेलाइट मॉडल से सुसज्जित गाड़ी स्कूलों में  विशेषज्ञों के दल के साथ पहुंच रही है। 

        यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर दिन तीन स्कूलों में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। अभी तक जशपुर,  दुलदुला और मनोरा के 15 विद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारियां बच्चों को दी गई  है।  विद्यार्थी उत्सुकता से विद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान की गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों को भारत में निर्मित मंगलयान,पी एस एल वी,एल एम वी,जी एस एल वी के मॉडल्स,टेलीस्कोप एवं अंतरिक्ष यात्री के मॉडल से सुसज्जित गाडी , अंतरिक्ष यात्रीयों की जानकारियाँ मिल रही है। रॉकेट प्रक्षेपण के चरण, ईंधन, बूस्टर के कार्य प्रणाली , नेवीगेशन , आकाशगंगा की संभावनाओं की जानकारियां भी दी जा रही है।  विशेषज्ञ दल शिव भदौरिया और उनकी टीम के द्वारा बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है। 
    केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने कलेक्टर रोहित व्यास को अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की कार्यशाला के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि कलेक्टर सर का यह इनीशिएटिव अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। जशपुर में ऐसा एक्स्पोज़र मिलना सराहनीय है। हम कलेक्टर सर की सोच का अभिवादन करते हैं।   
       यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम का समन्वय कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related