20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सरगुजा संभाग से बनेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार – ओम माथुर

HomeChhattisgarhAbhanpurसरगुजा संभाग से बनेगी छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार - ओम माथुर

Date:

पुरे प्रदेश में भूपेश सरकार के खिलाफ परिवर्तन की लहर – ओम माथुर

अम्बिकापुर: 04 मार्च 2023 (रवीश बेंजामिन )

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन प्रभारी ओम माथुर के मुख्य आतिथ्य में आज भाजपा सरगुजा संभाग के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में संपन्न हुई | बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केन्द्रीय जनजातीय कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व जनजातीय आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द कुमार साय, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उधेश्वरी पैंकरा उपस्थित रहे |

सरगुजा संभाग के अपने प्रथम प्रवास पर पधारे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी माथुर ने उपस्थित सरगुजा संभाग के भाजपा पदाधिकारियों का परिचय लिया तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की | इस अवसर पर माथुर ने कहा कि सरगुजा के परिश्रमी, ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओ के दम पर सरगुजा सहित पुरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा तथा इस बार सरगुजा संभाग से ही भाजपा की सरकार बनेगी | आगे उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बल देते हुए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को इसे सफल बनाने की अपील की | उन्होंने कहा कि बूथ जीते तो सब जीते अर्थात् प्रत्येक कार्यकर्ता अपना बूथ जितने का प्रण ले लें तो हम चुनाव जीत जायेंगें |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार सभी मोर्चे पर असफल साबित हुई है | भूपेश बघेल के राज में अपराध, नशाखोरी, सूदखोरी, भू-माफिया और रेत माफ़ियाओ का आतंक चरम पर है | प्रदेश में नक्सल घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है | भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास को लेकर ग्रामीणजनो के बीच केवल भ्रम फैलाने का काम किया है | कांग्रेस के कथनी और करनी में बड़ी अन्तर होने से आज केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवार वंचित है, भूपेश सरकार ने गरीबो का छत छीनने का काम किया है, आगामी चुनाव में यही जनता उन्हें सबक सिखाएगी | आगामी 15 मार्च को रायपुर में गरीबों को आवास के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव भाजपा करेगी |

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया एवं आभार प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष, ललन प्रताप सिंह ने किया | इस अवसर पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय,भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, अनिल सिंह मेजर, कृष्णा राय, राजा पाण्डेय, बाबुलाल गोयल, कमल भान सिंह, चम्पा देवी पावले, अखिलेश सोनी, अनुराग सिंह देव, सिद्धनाथ पैकरा, विजयनाथ सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती रजनी त्रिपाठी, रामकिशुन सिंह, रामकृपाल साहू, शिवनाथ यादव, उपेन्द्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...