32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अरविंद केजरीवाल कल प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से रायपुर में संवाद – गोपाल राय

HomeChhattisgarhअरविंद केजरीवाल कल प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से रायपुर में संवाद -...

Date:

आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता अन्य दलों का डर अब खुल कर सामने आने लगा है -अज़ीम खान

रायपुर : 04 मार्च 2023 (भूषण राव )

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने आज रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस ली और आधिकारिक तौर पर बताया कि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 5 मार्च को प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से जोरा ग्राउंड, कृषि विश्वविध्यालय के सामने ,जी.ई.रोड ,रायपुर में रूबरू होंगे|
और छत्तीसगढ़ में 2023 में विधान सभा चुनाव को देखते हुए यह हम सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए गौरव,अभिमान और अति उत्साहित करने वाला है। हमारे शीर्ष नेतृत्व का रायपुर आगमन और प्रदेश कार्यकर्ता संवाद ,आप छत्तीसगढ़ के लिए 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को और मजबूती प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ जोश भर आगे बढ़ाएगा।
प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि प्रदेश कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। प्रदेश भर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ने की संभावना है | जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से अभूतपूर्व सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 5 मार्च 23 को निश्चित किया गया है | जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।
प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब प्रदेश वासीयो को मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली, पानी , किसानों की समस्या, आदिवासियों का हक और जनसुरक्षा के नाम पर मुद्दे जो पिछली सरकारों के काल में सिर्फ खाना पूर्ति बनकर रह गए है, उस पर विस्तार से काम करेगी और जन साधारण तक अपनी gurantee ले कर जायेगी।बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने पिछले 23 सालों में सिर्फ नाम के काम का दिखावा भर किया और अकूट भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है ।
दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए | फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी कोसो दूर है | पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही उपरोक्त सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है।
संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव ,लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है।विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता अज़ीम खान ने आज एक वीडियो जारी करते हुए अन्य विपक्षी पार्टीयो पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का डर अब अन्य दलों का खुल कर सामने आने लगा है ।अज़ीम खान ने आगे सवाल करते हुए कहा कि अब क्या इतना डर हो गया है कि फ्लैक्स भी फाड़े जाने लगे ये किस तरह की राजनीति को जन्म दे रहे है । अभी कुछ दिनों से कांग्रेस के अधिवेशन के दौरान 10 दिन पहले से पूरे शहर में फ्लैक्स वॉर की तरह पूरे शहर को फ्लेक्स लगा लगा कर फ्लेक्स का शहर बना दिया था और मजे की बात है कि इनके एक भी फ्लेक्स को किसी ने नही निकाला तो फिर आम आदमी पार्टी का फ्लेक्स क्यों निकाला जा रहा है ?? और कौन है इसके पीछे ???

संजीव झा ने अंत में कहा कि प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है।प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर देकर एक बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुके है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...