22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

छ.ग. लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन अरेस्ट; CBI ने इस की गिरफ्तारी…

HomeChhattisgarhछ.ग. लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन अरेस्ट; CBI ने इस की...

Date:

रायपुर : 19 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | पीएससी घोटाले मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है | इसके तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है | मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले सोनवानी के घर पर सीबीआई ने दबिश भी दी थी |

CGPSC घोटाले के मामले में पूर्व चेयर में टामन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है | सीबीआई ने यह गिरफ्तारी पीएससी घोटाले 2021 से जुड़े होने की वजह से की है | मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस सरकार के समय कांग्रेस नेताओं के 17 से 18 परिचितों या रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर सलेक्शन किया गया था | जिस पर भाजपा नेता एवं पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कवर ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कार्यवाही की मांग की थी | सीजीपीएससी घोटाले के मामले पूर्व चेयर में टामन सिंह सोनवानी की गिरफ्तारी पर पीएसी की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों का कहना है कि जो हुआ, सही हुआ ,अहंकार का अंत हुआ है | अब हमें भरोसा है कि निष्पक्ष होकर परीक्षा ली जाएगी, जिससे होनहार छात्रों का सेलेक्शन होगा, यह गिरफ्तारी हमारे लिए गौरव का विषय है |

पिछले माह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला स्थित कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर CBI ने छापा मारा था | छत्तीसगढ़ PSC घोटाला मामले में जांच को लेकर ये रेड मारी गई थी | कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के अलावा धमतरी और दुर्ग में भी CBI की टीम ने कार्रवाई की थी | CBI की टीम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले की जांच में जुटी हुई थी |

ख़बरें और भी… 

 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related