डबल मर्डर से दहला रायपुर, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट…

HomeCHHATTISGARHडबल मर्डर से दहला रायपुर, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट...

Date:

रायपुर : 19 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सनसनी खेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है | विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर विवाद के बाद बदमाशों ने दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी | मृतकों के नाम रोहित सागर और हरीश साहू बताए जा रहे हैं | घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है | पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है | 

दरअसल, विधानसभा क्षेत्र के आमासिवनी में शराब दुकान के बाहर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई | हरीश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब दुकान के बाहर रोहित की हत्या कर दी | रोहित की हत्या के बाद गुस्साए दोस्तों और भाइयों ने हरीश की हत्या कर दी | इस घटना में एक अन्य युवक घायल हुआ है | फिलहाल पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है | घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है | अपडेट जारी है…

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...