सांसद बृजमोहन के प्रयासों से धरसींवा और बलौदाबाजार क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मिली मंजूरी…

HomeCHHATTISGARHसांसद बृजमोहन के प्रयासों से धरसींवा और बलौदाबाजार क्षेत्रों में सिंचाई और...

Date:

रायपुर : 16 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सतत प्रयासों और अनुशंसा के फलस्वरूप राज्य सरकार ने धरसींवा और बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।
सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को पत्र लिखकर रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा के बरतनारा बाढ़ नियंत्रण योजना, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखण्ड तिल्दा (बलौदाबाजार विधानसभा) के अंतर्गत कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनीकट का निर्माण और विकासखण्ड सिमगा (बलौदाबाजार विधानसभा) के अंतर्गत बंजारी नाले पर पड़कीडीह स्टापडैम निर्माण कार्य की मांग की थी।

बता दें कि, जल संसाधन विभाग द्वारा इन योजनाओं के लिए 2331.57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र में पेयजल, भू-जल संवर्धन, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की समस्याओं का समाधान होगा। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार ग्राम बरतनारा के पास खारून नदी पर 630 मी. लम्बाई में तटबंध निर्माण के लिए 856.15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले पर सुंगेरा एनीकट निर्माण कार्य हेतु लागत राशि रू. 904.14 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

योजना के निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन, आवागमन एवं कृषकों को निजी पम्प के माध्यम से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं विकासखंड-सिमगा (तिल्दा) की बंजारी नाले पर पड़कीडीह स्टापडेम निर्माण कार्य हेतु लागत राशि रू. 571.28 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के निर्माण से क्षेत्र में निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन, आवागमन एवं कृषकों को निजी पम्प के माध्यम से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इन परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या का समाधान होगा, सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी और कृषकों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद अग्रवाल ने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र के विकास में सहयोग करें।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...