33.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत…

HomeChhattisgarhट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत...

Date:

मुंगेली : 15 नवाबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुंगेली जिले के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम किरना और सरगांव के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुखारी पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहियों में फंस गए और ट्रेलर काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया। हिर्री क्षेत्र के ग्राम मोहदा निवासी दिलहरन पटेल (22) और मन्नू पटेल (34) के रूप में हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक भाटापारा में सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे।

बता दें कि घटना का मुख्य कारण हाईवे पर भारी मात्रा में फैली डस्ट और खराब सड़कें हैं। डस्ट के कारण साफ रास्ता नहीं दिखने से इन युवकों की बाइक (CG 22 G 1092) ट्रेलर (CG 10 C 6773) के चक्कों में जा फंसी। इस दौरान ट्रक दोनों को काफी दुर तक घसीटतें हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...