33.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

बलरामपुर के खेत में मिले तीन नर कंकाल,इलाके फ़ैली सनसनी …

HomeChhattisgarhबलरामपुर के खेत में मिले तीन नर कंकाल,इलाके फ़ैली सनसनी ...

Date:

बलरामपुर : 15 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले बंद पड़े फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट से लगे खेत में कंकाल मिलने की खबर सामने आई है | इसके बाद हड़कंप मच गया है | मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि आज सुबह दहेजवार से कुछ लोग ईट भट्टे के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां आसपास नर कंकाल के टुकड़े बिखरे मिले थे। स्थानीय लोग जब धान की फसल काटने गए तो हड्डियों को देखकर हो दंग रह गए | इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी |

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शिनाख्त शुरू की, जिसके बाद लोगों की पहचान हुई |  वहीं अब इस खबर के फैलने के बाद एक युवक ने आशंका जताई है कि यह नर कंकाल उसकी लापता मौसी, भाई और बहन का है। करीब करीब डेढ़ महीने से तीनों लापता थे | कुसमी थाना क्षेत्र के कुम्हार पारा के रहने वाले थे तीनो मृतक | मृतकों में एक महिला के साथ उसके दो बच्चे भी थे, जिनकी उम्र 5 साल और 17 साल थी | मामले को लेकर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ भी कर रही है |

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलरामपुर थाना क्षेत्र के ASP शैलेन्द्र पांडेय ने खेत से खोपड़ी और शरीर की कुछ हड्डियां मिलने की पुष्टि की हैं |  ASP का कहना है कि डॉक्टरों और फोरेंसिक टीम की मदद केस को सुलझाने के लिए मदद ली जा रही हैं | और यह खेत में मिले अवशेष काफी पुराने लग रहे हैं | फोरेंसिक टीम कि मदद से पुलिस यह पता लगाएगी कि ये सभी कंकाल कब के हैं और कैसे खेत में आए | वही लोगों ने बताया कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट को द्वारिका गुप्ता चलाते हैं | काफी लंबे व़क्त से यह प्लांट बंद पड़ा है | यह भी माना जा रहा है कि संभवतः कुत्तों ने खेत खोदकर नर कंकाल को निकला होगा | गांव में आसपास कोई श्मशान घाट नहीं है | ऐसे में मृत लोगों को खेतों में ही दफनाया जाता है |

ख़बरें आर भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...