29.1 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026

बछड़े के पीठ में पेट्रोल छिड़क कर आग लगने वाला आरोपी दिनेश यादव गिरफ्तार….

HomeChhattisgarhबछड़े के पीठ में पेट्रोल छिड़क कर आग लगने वाला आरोपी दिनेश...

Date:

पशु क्रूरता का आरोपी दिनेश यादव को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,
आरोपी को मना करने पर अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दिया,
आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 260/24 धारा भा.न्या.सं. की धारा 296, 351(2) एवं पशु क्रूरता अधि. 1960 की धारा 11(1)(क) का अपराध पंजीबद्ध,
आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।

आरोपी दिनेश यादव उम्र 30 साल निवासी भागलपुर थाना सिटी कोतवाली जशपुर का रहने वाला है


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल नायक उम्र 22 साल निवासी गढ़ाटोली जशपुर ने दिनांक 05 नवंबर को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 28 अक्टूबर के रात्रि लगभग 08ः30 बजे अपने दोस्त शिव प्रकाश तिवारी, शंकर ताम्रकार के साथ सब्जी मंडी जशपुर की ओर गया था उसी दौरान कीर्तन भवन के सामने भागलपुर का दिनेश यादव गुस्से में आकर अपने मोटर सायकल से पेट्रोल निकालकर पेट्रोल को एक बछड़े के पीठ के उपर छिड़ककर माचिस मारकर आग लगा दिया। प्रार्थी एवं उसके दोस्तों ने दिनेश को ऐसा क्यों कर रहे हो कहने पर वह गुस्से में आकर प्रार्थी से अमर्यादित व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना जशपुर में भा.न्या.सं. की धारा 296, 351(2) एवं पशु क्रूरता अधि. 1960 की धारा 11(1)(क) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
उक्त आरोपी दिनेश यादव के सार्वजनिक स्थल पर झगड़ा-विवाद कर मारपीट पर उतारू होने से संज्ञेय अपराध घटित करने की पूर्ण स्थिति निर्मित होने पर पृथक से धारा 170/126, 135 बी.एन.एस.एस. के तहत् भी कार्यवाही की गई है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में VSK ऐप पर रोक: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का बड़ा अंतरिम आदेश…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़बिलासपुर: प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत...