19.2 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026

कांग्रेस पार्षद के घर पर हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhकांग्रेस पार्षद के घर पर हमला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया...

Date:

रिपोर्टर : नौशाद खान

अंबिकापुर में कांग्रेस पार्षद सतीश बारी के घर पर कल रात बड़ा हमला हुआ | इस दौरान मारपीट में पार्षद को चोटें भी आईं | जिसके बाद उपजे विवाद के कारण देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा | वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है | इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा |

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया | उस समय पार्षद सतीश बारी अपने घर के बाहर खड़े थे | जिसके बाद पार्षद ने अपनी जांच बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया | लेकिन हमलावरों ने घर के बाहर की खिड़कियों, दरवाजों और वाहनों में तोड़फोड़ की | मामले में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उनके घर के बाहर उनके साथ गाली-गलौच कर रहे थे | जिसका उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया गया | पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है जिसके कारण ऐसी नौबत आ गई है |

कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट और हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ कोतवाली थाने में जमा हो गई | जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया है | वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि शहर अपराधी अब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बना रहे हैं |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर के 20 विद्यार्थियों का शैक्षणिक सफर बना यादगार अनुभव…

जगदलपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर के सरकारी स्कूलों के 20...