36.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

रायगढ़ : 7 आरोपी गिरफ्तार,मामला धर्मान्तरण का,हुवा बवाल…

HomeChhattisgarhरायगढ़ : 7 आरोपी गिरफ्तार,मामला धर्मान्तरण का,हुवा बवाल...

Date:

शहर में एक बार फिर धर्मांतरण के नाम पर बवाल हुआ है। शहर के मिट्ठूमुड़ा मोहल्ले के एक घर में रविवार की सुबह कुछ महिलाएं प्रार्थना कर रही थीं। इस बात की खबर जैसे ही हिंदू संगठनों को लगी, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर उस मकान को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा के बहाने महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया।

मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया था, इसके बाद देर शाम पुलिस ने एक युवक और 3 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शहर के मिट्ठूमुड़ा मोहल्ला में रविवार की सुबह संतोष चौहान के घर पर धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जब कुछ महिलाओं और पुरुषों ने एक विशेष धर्म की प्रार्थना की, तो इसकी आवाज सुनने के बाद शहर हिन्दू धर्म के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घर को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित जूटमिल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ महिलाओं सहित दो अन्य लोगों को अपने साथ थाने लेकर गई और घर से कुछ सामान भी जब्त किया। धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने की जानकारी भाजपा नेताओं को मिली, जो अपने समर्थकों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान ‘बटोगे तो कटोगे’ जैसे नारे भी लगाए गए। धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंचे हिंदू संगठन के अंशु टुटेजा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से कुछ मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद रविवार सुबह सूचना मिली कि काफी संख्या में महिलाएं यहां हैं और घर के बाहर तक उनकी आवाज आ रही थी। उन्होंने बताया कि अपने धर्म को अच्छा बताकर दूसरे धर्म विशेष को कमजोर बताया जा रहा था। इसका हमने विरोध किया और हम दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं।

बता दें कि पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, वे सभी एक ही परिवार के हैं। इनमें संतोष सिंह, सुषमा सिंह, दमयंती सिंह और तृप्ती सिंह का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ धारा 296, 299, 302, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रविवार को शासकीय अवकाश के चलते इन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में रखा है। सोमवार को आज इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में...

अकलतरा में NI कार्य पूरा, 14 ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के...

छत्तीसगढ़ को रजत से संतोष: रोमांचक फाइनल में पश्चिम बंगाल ने मारी बाजी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पुरुष फुटबॉल...