26.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

दिल्ली की सड़क पर कार सवार की दबंगई, पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाकर 100 मीटर तक घसीटा…

HomeNationalदिल्ली की सड़क पर कार सवार की दबंगई, पुलिसकर्मियों को बोनट पर...

Date:

नई दिल्ली: 03 नवंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

दिल्ली की सड़कों पर एक कार सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी और उन्हें बोनट पर लटकाते हुए 100 मीटर तक घसीटते ले गया। यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के बेर सराय की है। पुलिसकर्मियों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।

दिल्ली की सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कार ने रेड सिग्नल तोड़ते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, कार सवार ने पुलिसकर्मियों को बोनट पर लटकाते हुए 100 मीटर तक घसीटते ले गए। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दक्षिणी दिल्ली के बेर सराय की है। पुलिस सहायक उप-निरीक्षक प्रमोद और हेड कांस्टेबल शैलेश चौहान के मुताबिक वे बेर सराय बाजार के पास व्यस्त इलाके से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे कि अचानक, उन्होंने एक कार को लाल बत्ती पार करते देखा। 

उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कार को रुकने का इशारा किया तो वह धीमी हो गई और फिर अचानक तेज हो गई। जैसे ही कार आगे बढ़ी, वाहन के सामने खड़े पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्राइवर के न रुकने पर वे बोनट पर लटक गए। आखिरकार कार को लगभग 100 मीटर के बाद रोक दिया गया। पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PF निकालना हुआ आसान: क्या सच में EPFO 3.0 से UPI पर तुरंत मिलेगा पैसा?

नयी दिल्ली / भारत मुख्य बातें PF निकासी प्रक्रिया...

नया इनकम टैक्स कानून लागू: क्या बदला, किस पर पड़ेगा असर?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क : हाइलाइट्स : 1961 के पुराने कानून की...