17.6 C
Raipur
Monday, February 16, 2026

बिलासपुर के महेश स्वीट्स में छापा,पहुंची खाद्य विभाग की टीम, कई मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट किए…

HomeChhattisgarhबिलासपुर के महेश स्वीट्स में छापा,पहुंची खाद्य विभाग की टीम, कई मिठाइयों...

Date:

बिलासपुर : 03 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में स्थित महेश स्वीट्स पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा है। टीम ने दुकान से कई मिठाइयों के सैंपल कलेक्ट किए हैं। हालांकि जांच के दौरान टीम को दुकान में मौजूद प्रोडक्टस में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है।

दरअसल, दो दिन पहले एक ग्राहक ने महेश स्वीट्स के खिलाफ खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। ग्राहक ने बताया था कि महेश स्वीट्स से खरीदी गई मिठाइयों से कीड़े निकले थे। जिसके बाद विभाग एक्शन में आया था। पूरा मामला 31 अक्टूबर का है। तारबाहर के रहने वाले विशाल शर्मा ने महेश स्वीट्स से 1 किलो रसमलाई, 1 किलो रसगुल्ला और 1 किलो काजू कतली खरीदी थी। दीवाली पूजा के बाद जब मिठाई के डिब्बे खोले गए तो रस मलाई में कीड़े मौजूद थे।

विशाल ने इसकी जानकारी महेश स्वीट्स के संचालक को दी। जिस पर संचालक की ओर से जवाब आया कि हर मिठाई जांच के बाद ही ग्राहकों को दी जाती है। इस जवाब से असंतुष्ट विशाल ने पूरे मामले की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए खाद्य विभाग से की थी।

महेश स्वीट्स पर इससे पहले भी कई मर्तबा घटिया स्तर की मिठाइयां और मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। कुछ समय पहले दुकान में पनीर पेपर में लिपटे हुए मिले थे। जिसके बाद दुकान पर एक लाख रूपए जुर्माना लगाया गया था।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

राजधानी में तीसरे दिन भी चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान, बाजारों से हटे अतिक्रमण, यातायात हुआ सुगम…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: राजधानी में ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत लगातार...

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...