35.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

मुंगेली में दीपावली पर्व की धूम, प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था…

HomeChhattisgarhमुंगेली में दीपावली पर्व की धूम, प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था...

Date:

मुंगेली: 01 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुंगेली जिले में दीपावली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने-अपने कार्यालयों में पूजा अर्चना कर दीपक जलाए। थाना और चौकी प्रभारियों ने कोटवारों को मिट्टी के दिए और रंगोली उपहार में दिए। मुंगेली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों और शहीद परिवारों के बीच दिवाली मनाई। जिला प्रशासन और पुलिस ने त्योहार के लिए विशेष व्यवस्था की थी। मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और शासकीय भवनों में रोशनी की गई।

जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मुंगेली वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें एकता, सौहार्द और प्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिठाई और फल वितरित किए। साथ ही, शहीद परिवारों के साथ भी दिवाली मनाई गई।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्लीपर यात्रियों को बड़ी राहत: अब ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, रायपुर मंडल की नई पहल…

छत्तीसगढ़ रायपुर। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों...