29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

राजस्व विभाग के अधिकारी भू-माफिया संग मिलकर लगा रहें चुना …

HomeChhattisgarhराजस्व विभाग के अधिकारी भू-माफिया संग मिलकर लगा रहें चुना ...

Date:

खरसिया : 17 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राज्य के वित्त एवं केबिनेट मंत्री ओ.पी चौधरी राज्य सरकार का राजस्व बढाने की विभिन्न योजना बना रहें हैं | वही जिले के राजस्व विभाग के अधिकारी भू-माफिया के साथ मिलकर सरकार को चुना लगा रहें है | कहते हैं एक शेर के मुह में खून लग जाए तो फिर वह नहीं छोड़ता | कहावत चरितार्थ हो रही | प्रतिमाह लाखो रुपयों की चोरी हो रही है | जबकि प्रदेश में सरकार बदल चुकी है परन्तु खरसिया का राजस्व विभाग के अधिकारी नहीं बदले | यहाँ के राजस्व विभाग के अधिकारी वर्षों से पदस्थ हैं | जो कि कलेक्टर को अँधेरे में रखकर भू-माफिया के साथ , पटवारियों का एक दल मिलीभगत कर सरकार का नुक्सान कर रहे |

भू-माफिया को लाभ पहुँचाने के लिए आदिवासियों कि भूमि पर अवैध प्लाटिंग बेनामी तरीके से की जा रही है | जिला कलेक्टर एवं एस.डी.एम. न्यायलय में आवासीय भूमि की खरीदी बिक्री की अनुमति नहीं मिलने पर हल्का पटवारियों के साथ मिलीभगत कर कृषि भूमि बताकर चौहादी बनवा कर रजिस्ट्री की जा रही है | जिसे बाद में राजस्व न्यायालय में लंबित खरीदी बिक्री अनुमति के प्रकरण को ख़ारिज अथवा वापस करा लिया जा रहा है |

ऐसा नहीं है इसकी जानकारी राजस्व विभाग के अधिकारियोंज को नहीं है | समय समय पर कर-भुगतान के लिए नोटिस दिया जाता है | जिसकी सूची पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों के पास है |

ख़बरें और भी….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...