18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

धरना प्रदर्शन:1 तारीख को वेतन देने का आदेश…

HomeChhattisgarhधरना प्रदर्शन:1 तारीख को वेतन देने का आदेश...

Date:

राजनंदगांव : 12 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

नगरीय निकाय कर्मचारियों को हर माह के एक तारीख को वेतन देने का आदेश जारी हुआ है। यह आदेश शासन स्तर से जारी किया गया है। लेकिन फंड की कमी से जूझ रहे नगर निगम कर्मचारियों का अब भी तीन माह का वेतन लंबित हैं। जिन्हें त्योहार से पहले जारी करने मांग उठ रही है।

वेतन में हो रही देरी को लेकर निकाय कर्मचारियों बीते दिनों रायपुर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने हर माह के एक तारीख को वेतन देने की मांग की थी। पूर्व में निकाय कर्मचारियों को हर माह के 7 तारीख को वेतन देने का आदेश था, जिसमें संशोधित करते हुए शासन ने सभी निकायों को पत्र लिखकर वेतन 1 तारीख को देने का आदेश जारी किया है। लेकिन निकायों की कमजोर स्थिति के चलते कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। नगर निगम में भी कुल 600 कर्मचारी हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related