32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

ऑनलाइन सट्टेबाजी एप महादेव बुक का प्रमोटर और मोस्ट वांटेड सौरभ चंद्राकर रायपुर लाये जायेंगे …

HomeChhattisgarhऑनलाइन सट्टेबाजी एप महादेव बुक का प्रमोटर और मोस्ट वांटेड सौरभ चंद्राकर...

Date:

रायपुर: 12 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

ऑनलाइन सट्टेबाजी एप महादेव बुक का प्रमोटर और मोस्ट वांटेड सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल की मदद से दुबई में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सट्टे का 22 सौ करोड़ से ज्यादा की मनी लाॅड्रिंग-हवाला किया है। छत्तीसगढ़ में केस दर्ज होने के बाद से सौरभ दुबई भाग गया था और वहां नाम-पहचान बदलकर रह रहा था। पुख्ता सूचना के बाद छापा मारकर इंटरपोल की मदद से उसे पकड़ा गया। सौरभ के पकड़े जाने की सूचना दुबई दूतावास से भारत सरकार को दे दी गई है। इसके साथ ही सीबीआई ने सौरभ को भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ईडी ने चार माह पहले 2 हजार से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज को अरबी भाषा में ट्रांसलेट कराया। उसके बाद सीबीआई के माध्यम से दुबई भेजा गया। प्रत्यर्पण के लिए वहां की कोर्ट में दस्तावेज जमा किया गया है। इसके बाद दु​बई पुलिस ने सौरभ को पकड़ लिया। सीबीआई की एक कार्पोरेशन शाखा हैं, जो इंटरपोल संबंधित मामले देखते हैं। उनके माध्यम से सौरभ को करीब 25 दिन के भीतर भारत लाया जाएगा। फिर ईडी सौरभ को गिरफ्तार करेगी और रायपुर लेकर आएगी। यहां उसे विशेष अदालत ईडी में पेश किया गया। सौरभ से पूछताछ के लिए ईडी को अदालत में अर्जी देकर रिमांड लेना होगा। सौरभ न्यायिक रिमांड पर रायपुर केंद्रीय जेल में रहेगा। इस प्रक्रिया में 25-30 दिन से ज्यादा समय लगेगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...