25.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

वन विभाग का खेल कुंभ 16 से,तीन हजार खिलाड़ी होंगे शामिल ​सूर्यकुमार भी करेंगे शिरकत…

HomeChhattisgarhवन विभाग का खेल कुंभ 16 से,तीन हजार खिलाड़ी होंगे शामिल ​सूर्यकुमार...

Date:

रायपुर : 12 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर के बीच वन विभाग का खेलकुंभ आयोजित किया जा रहा है। 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से वन विभाग के करीब 3000 से ज्यादा खिलाड़ी और अतिथि शामिल होंगे। भारत की टी-20 टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उद्घाटन समारोह में शामिल होने खासतौर पर आ रहे हैं। ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर पहले ही यहां आने की मंजूरी दे चुकी हैं।

प्रतियोगिता में 23 तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें इंडोर और आउटडोर सभी तरह के खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदानों का चयन कर वहां तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शुक्रवार को वनबल प्रमुख श्रीनिवास राव ने खेल मैदानों का निरीक्षण किया। वे सुबह कोटा स्टेडियम भी पहुंचे जहाँ उद्घाटन और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने आयोजन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश दिए। वनबल प्रमुख ने कहा यह आयोजन हमारे विभाग के लिए गर्व की बात है। हमें इसे सफल बनाने के लिए पूरा विभाग हर स्तर पर प्रयास कर रहा है।

पहाड़ी मैना को बनाया लोगो: आयोजन की नोडल अफसर शालिनी रैना ने बताया कि खेलकुंभ में इस बार पहाड़ी मैना को लोगो बनाया गया है। 2019-20 में जब यहां आयोजन किया गया था तब वनभैंसा को लोगो बनाया गया था। पहाड़ी मैना को उसकी खासियत के कारण चुना गया है ताकि उसके बारे में जान सके। वन विभाग का ये 27वां खेल आयोजन है। इस दौरान दूसरी बार छत्तीसगढ़ में इस खेल का आयोजन किया जा रहा है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related