23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

ट्रांसफर लिस्ट से नाम छूटने वाले दो सिपाही का नाम जुड़ा,काम में रुचि ना लेने पर टीआई की शिकायत पर सीएसपी ने की अनुशंसा…

HomeChhattisgarhट्रांसफर लिस्ट से नाम छूटने वाले दो सिपाही का नाम जुड़ा,काम में...

Date:

दुर्ग : 06 अक्टूबर 2024 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रविंद्र भारती और आरक्षक महेश बंछोर को लाइन अटैच किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी की शिकायत और सीएसपी की अनुशंसा पर की गई है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रधान आरक्षक रविंद्र भारती पुरानी भिलाई थाने में लगभग ढाई सलों से और आरक्षक महेश बंछोर डेढ़ साल से पदस्थ थे। थाना प्रभारी ने शिकायत की थी कि दोनों सिपाही विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं।

इस पर सीएसपी ने दोनों को नोटिस भी जारी किया था और फटकारा भी था। इसके बाद भी दोनों विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे। इसके बाद सीएसपी ने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला से दोनों के तबादले की अनुशंसा की थी। एसपी ने दोनों को फिलहाल लाइन अटैच कर दिया है। जल्द ही दोनों का ट्रांसफर हो सकता है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...