33.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बिलासपुर में बढ़ी गर्मी, टेम्प्रेचर 34 डिग्री के पार,अभी से जठ जैसी तपिश से लोग परेशान; सोमवार को कई इलाकों में बारिश की संभावना…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में बढ़ी गर्मी, टेम्प्रेचर 34 डिग्री के पार,अभी से जठ जैसी...

Date:

बिलासपुर : 06 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में हफ्तेभर से टेम्प्रेचर लगातार बढ़ रहा है। हालांकि बीच में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इन सबके बावजूद पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है, जो कि आमजन को जेठ जैसी गर्मी का एहसास कराने लगा है।

न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आस पास है, जिसके चलते रात और सुबह-सुबह सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने लोग खुली हवा में कंपनी गार्डन, रिवर व्यू रोड, नेहरू चौक जैसे हरियाली वाले क्षेत्रों में सैर करते दिखे।

मानसून की बारिश

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी हरिप्रकाश चंद्रा की मानें तो मानसून का सीजन 30 सितंबर को समाप्त हो चुका है, लेकिन कहीं कहीं मानसून की बारिश हो रही है। चंद्रा के मुताबिक 23 सितंबर से दिन छोटा होने लगता है।

31 दिसंबर को सबसे लंबी रात यानी इसकी अवधि अधिक होती है, इसका प्रभाव तापमान पर पड़ता है। हालिया गर्मी के बावजूद अब तापमान कम होगा और ठंड का आगमन होगा।

ऐसे बढ़ी गर्मी

बिलासपुर में 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा जो अगले ही दिन बढ़ कर 33.8 पर पहुंच गया। इसी प्रकार 5 अक्टूबर को 34.7 डिग्री रहा। इस प्रकार गर्मी का ग्राफ निरंतर ऊपर की ओर है।

कोटा में 4.2 मिमी बारिश

अधीक्षक भू अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में बिलासपुर जिले में 0.4 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई। जिले के 12 तहसीलों में शनिवार को अकेले कोटा तहसील में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

औसत से 124 मिमी कम बारिश

1 जून से आज दिनांक तक जिले में 996.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो जिले की पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा से 124 मिमी कम है। आज की तारीख में पिछले 10 वर्षों में जिले में 1120.9 औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

सोमवार को बारिश की संभावना

मौसम विभाग की सूचना के अनुसार निम्न दाब की सक्रियता के प्रभाव से सोमवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को बिलासपुर में कहीं कहीं बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम वर्षा हुई, लेकिन इसके बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...