HomeCHHATTISGARHबिलासपुर में फरार चल रहे 14 आरोपी गिरफ्तार,गश्त के दौरान बाइक चोर...

Date:

बिलासपुर में फरार चल रहे 14 आरोपी गिरफ्तार,गश्त के दौरान बाइक चोर भी पकड़ाया, ​वारंटियों ​​​​​​​के खिलाफ लगातार चलेगा अभियान…

बिलासपुर : 06 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर जिले में पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट की तामिली और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। कोनी और सरकंडा थाना इलाके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट की तरफ से जारी 10 स्थायी और 4 गिरफ्तारी वारंट की तामिली का पुलिस ने दावा किया है।

पुलिस गश्त के दौरान जिन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें सरकंडा का शिव कुमार उर्फ खर्रा यादव (32), भरत उर्फ भरतराम ध्रुव (32), गोविंद यादव उर्फ सोनू (23), किशोर केंवट, संतोष साहू, विजय यादव उर्फ नंदू, मोनू उर्फ पांडो ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश कुमार निषाद, रमेश दास शामिल है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

वहीं, सीपत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र उर्फ लीली वर्मा, उमेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ गोलू, जीवन लाल और तिलसी राम पटेल शामिल है। एसपी रजनेश सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बदमाशों की निगरानी और फरार आरोपियों के धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।

जिसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग (सरकंडा), निरीक्षक निलेश पांडे (सीपत) और निरी नवीन देवांगन (कोनी)के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीम ने 14 आरोपियों को पकड़ा।

शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

घर के सामने रखे बाइक की चोरी करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने दीपक प्रजापति (24) को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद कर लिया। अशोक विहार फेस 2, गली नं. 7 निवासी प्रियांशु अनंत ने 5 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 2 अगस्त की रात उसके घर के पोर्च पर खड़ी पल्सर क्रमांक CG 12 AQ 0229 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, दीपक प्रजापति नामक युवक चोरी के पल्सर बाइक में घूम रहा है। इस आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम ने घेरेबंदी कर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...