37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

महिला-बच्चों के खिलाफ अपराध की रोकथाम का संदेश,बिलासपुर में स्कूली बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी; 2000 से ज्यादा छात्र हुए शामील…

HomeChhattisgarhमहिला-बच्चों के खिलाफ अपराध की रोकथाम का संदेश,बिलासपुर में स्कूली बच्चों ने...

Date:

बिलासपुर : 06 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए स्कूली बच्चों ने शनिवार को पुलिस ग्राउंड में चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से रचनात्मक पहल की। इसमें 140 स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चों, शिक्षक और अभिभावकों ने भाग लिया। सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के नवाचार ‘चेतना’ कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

एसपी रजनेश सिंह के नवाचार कार्यक्रम ‘चेतना’ की शुरुआत 1 जून की थी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में सड़क सुरक्षा, दूसरे चरण में साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पुलिस ग्राउंड में लगी चित्र प्रदर्शनी

तीसरे चरण में महिला और बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज एनसीसी, एनएसएस की इकाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आदि संस्थाओं की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस ग्राउंड में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

40 हजार लोगों तक पहुंचाया संदेश

महिला और बच्चों पर घटित अपराध और जागरूकता व बचाव विषय पर आधारित प्रदर्शनी के लिए स्कूली बच्चों ने ड्राइंग बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों के माध्यम से लगभग 40000 बच्चों के जरिए अभिभावकों तक पैम्फलेट भेजकर व उनसे हस्ताक्षर कराते हुए उनको इस अपराध के प्रति सजग किया गया ।

नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी और संबंधित स्कूलों को उनकी सहभागिता के लिए एसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि ‘चेतना’ को संपूर्ण बिलासपुर जिले का अपार स्नेह मिला है और निकट भविष्य में इसके अगले चरण में समाज का सबसे बड़ा अभिशाप ‘नशे’ के खिलाफ कार्यक्रम चलाया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि चेतना बहुत कम समय में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचा है। कार्यक्रम में एएसपी उमेश कश्यप, अर्चना झा, डीएसपी संजय साहू, मंजू लता केरकेट्टा सहित जिले के तमाम थाना प्रभारी पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...