27.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

लैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आज,82 केंद्रों में एग्जाम;रायपुर में सहायक मार्शल की भी आज लिखित परीक्षा, एक घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर…

HomeChhattisgarhलैब टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा आज,82 केंद्रों में एग्जाम;रायपुर में सहायक मार्शल की...

Date:

रायपुर : 06 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर में प्रयोगशाला तकनीशियन (लैब टेक्नीशियन) की भर्ती परीक्षा आज है, इसके लिए रायपुर में में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले यह परीक्षा 29 सितंबर को होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।

वहीं आज छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के तहत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी है। अभ्यर्थियों को सेंटर में एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

क घंटे पहले परीक्षा केंद्र आने के निर्देश

अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को तय समय से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र आने को कहा गया है। अगर कोई छात्र देरी से सेंटर पहुंचता है, तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लैब टेक्नीशियन की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 4.15 बजे तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में होगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षा के लिए किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना पूरा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। साथ ही उसका प्रिंट आउट भी साथ लाना होगा। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उत्तम प्रसाद रजक डिप्टी कलेक्टर और परीक्षा प्रभारी रायपुर को नोडल अधिकारी, केदार पटेल रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी और राम प्रसाद बघेल तहसीलदार अभनपुर को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सहायक मार्शल की भी लिखित परीक्षा आज

छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के तहत सहायक मार्शल पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी आज ही हो रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) इस परीक्षा का संचालन करेगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक होगी।

पंजीयन नहीं करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर पंजीकरण न कराने वाले अभ्यर्थी को संचालक, छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय के निर्देशानुसार लिखित परीक्षा से वंचित माना जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी। इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का सुधार या संशोधन स्वीकार्य नहीं होगा।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related