29.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

रायपुर में ट्रैफिक रूल्स की क्लासेस,सामाजिक संस्था और ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को जागरूक किया, कॉलेज और कॉलोनी में जुटे बच्चे…

HomeChhattisgarhरायपुर में ट्रैफिक रूल्स की क्लासेस,सामाजिक संस्था और ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों...

Date:

रायपुर :22 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रूल्स की क्लासेस ली गई। सामाजिक संस्था सुरक्षित भव: फाउंडेशन और रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को सड़क मार्ग इस्तेमाल करने के बारे में जानकारियां दी।

इसके साथ ही सावधानियां और 2 पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट की अनिवार्यता के बार में बताई गई। साथ ही लाइसेंस बनवाने और प्रक्रिया के बारे में ट्रैफिक गुरु टीके भोई ने बच्चों को समझाया। साथ ही परिवहन विभाग ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों की जानकारी दी। इसी कड़ी में सुरक्षित भव: फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप धूपड़ ने बच्चों और वहां उपस्थित अध्यापकों में इन केस का इमरजेंसी कार्ड फ्री में बांटा गया। इस कार्ड के बारे में बताया कि कोई भी दुर्घटना बताकर नहीं होती। ऐसे समय में यह कार्ड किसी भी सड़क दुर्घटना के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

ट्रैफिक गुरु टीके भोई ने बताया कि हादसा के दौरान कार्ड पर लिखे गए मोबाइल नंबर पर तत्काल सूचित किया जा सकता है। घर वालों को सूचित और बुलवाया जा सकता है। उनका सही समय पर इलाज शुरू हो सके ।

साथ ही सड़क में चलना और किसी भी सार्वजनिक जगह पर खड़े होने का सही तरीका बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रगति कॉलेज की प्रिंसिपल नायर ने सभी उपस्थित बच्चों को प्राप्त ज्ञान का पालन करने और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में लोगों में संस्था के मेंबर्स विजय, प्रदीप, पुरुषोत्तम और पल्लवी यादव शामिल रहे।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related