रायगढ़ में खुलेगा संगीत महाविद्यालय: चक्रधर समारोह में CM साय ने की घोषणा, हेमा मालिनी ने दी प्रस्तुति…

HomeCHHATTISGARHरायगढ़ में खुलेगा संगीत महाविद्यालय: चक्रधर समारोह में CM साय ने की...

Date:

वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि चक्रधर समारोह अब एक ऐसा मंच बन गया है कि देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई से कलाकार यहां प्रदर्शन करने के लिए आतुर हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रधर समारोह का उद्घाटन किया और इस अवसर पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों से उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिला है, पहले वे सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में शामिल हुए और अब मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें लोगों का समर्थन मिला है।

उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही विदेशों से भी कलाकार यहां आने की इच्छा व्यक्त करेंगे। उन्होंने इस मंच से संगीत महाविद्यालय की मांग की और राजा चक्रधर सिंह द्वारा कत्थक पर लिखी पुस्तक “ताल तोए निधि” का भी जिक्र किया।

रायगढ़ का घराना देश के सभी कलाओं का संगम: नेताम 

रायगढ़ जिला प्रभारी राम विचार नेताम ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि रायगढ़ की धरती पर चक्रधर समारोह का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा कि राजा चक्रधर सिंह ने कला और सांस्कृति को देश भर में पहुंचाया है और रायगढ़ का घराना देश के सभी कलाओं का संगम है।

मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि जिस तरह से छोटी नदियों से सागर बनता है, उसी तरह यहां कला का सागर है और इस विरासत को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

हेमा मालिनी ने राधा रासबिहारी की दी प्रस्तुति
चक्रधर समारोह में प्रस्तुति देते पद्मश्री हेमा मालिनी।

पद्मश्री हेमा मालिनी 12 साल बाद रायगढ़ में चक्रधर समारोह में शिरकत करने पहुंचीं। उन्होंने राधा रासबिहारी की प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से भरा हुआ था। उनकी प्रस्तुति शुरू होते ही तालियों की गड़गड़हाट से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

रविवार को रायगढ़ में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दी । इनमें विजय शर्मा लोक गायन, वाणी राव शास्त्रीय गायन, पूर्णाश्री राउत ओड़िसी नृत्य, दीपान्निता सरकार कथक नृत्य, पद्मश्री रंजना गौहर ओड़िसी नृत्य, मंदाकिनी स्वैन शास्त्रीय गायन और सौगत गांगुली सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे।

शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का भी शुभारंभ
रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह जीवन में सफलता के लिए बड़े सपने देखे और उसको साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले का यह प्रयास आवासीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल कायम करेगा।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे प्रस्ताव…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए...