18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ममता के मनाने पर भी नहीं माने,कहा इस्तीफे से पीछे हटना संभव नहीं : जवाहर सरकार…

HomeChhattisgarhममता के मनाने पर भी नहीं माने,कहा इस्तीफे से पीछे हटना संभव...

Date:

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल एंड हॉस्पीटल की घटना के विरोध में टीएमसी (TMC) के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई।
सूत्रों बताते हैं, इस्तीफे के फैसले की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाहर सरकार को फोन किया। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और ममता बनर्जी ने जवाहर सरकार की राय सुनी।

सूत्रों के मुताबिक, जवाहर सरकार ने सीएम ममता बनर्जी से कहा कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है, इससे पीछे हटना अब संभव नहीं है। फोन कॉल के बाद भी जवाहर सरकार अपने फैसले पर अडिग हैं। जवाहर सरकार का कहना है कि सीएम कोलकाता मामले में हस्तक्षेप करें और डॉक्टर्स से चर्चा शुरू करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवाहर सरकार ने मख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा कि लोगों को हल्के में कतई नहीं लिया जाना चाहिए। बताते हैं जवाहर सरकार 11 सितंबर को दिल्ली जाने वाले हैं और 12 सितंबर को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

इससे पहले टीएमसी के सांसद जवाहर सरकार ने मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को लेटर लिखकर कहा था कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता और राजनीति छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार (TMC) से उनका मोहभंग हो गया है, क्योंकि ऐसा महसूस होता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और नेताओं के एक वर्ग के बल प्रयोग की रणनीति के प्रति बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।

जवाहर सरकार ने CM ममता बनर्जी के पत्र में लिखा- आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में हुई भयावह घटना के बाद एक महीने तक मैंने धैर्यपूर्वक पीड़ा सही और उम्मीद कर रहा था कि आप (ममता बनर्जी) अपनी पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ सीधे चर्चा करेंगी। ऐसा नहीं हुआ और राज्य सरकार अब जो भी दंडात्मक कदम उठा रही है, वह बहुत अपर्याप्त हैं और काफी देरी से उठाए जा रहे हैं।

ख़बरें और भी,…https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...