22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिक्रिया- इस घटना से परेशान और भयभीत हूं…

HomeNationalकोलकाता रेप केस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिक्रिया- इस घटना से...

Date:

नई दिल्ली : 28 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोलकाता में डॉक्टर के रेप और मर्डर के वीभत्स मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है | उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में बहनों और बेटियों के साथ इस तरह की बर्बरता नहीं होने दी जा सकती |

उन्होंने कहा कि कोलकाता में छात्र, डॉक्टर और नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं | उन्होंने महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और हिंसा की घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा कि हर चीज की हद होती है | उन्होंने कहा, ‘निर्भया गैंगरेप की घटना हुए 12 साल बीत चुके हैं | समाज ने अनगिनत रेप की घटनाओं को भुला दिया है | एक समाज के तौर पर हमारी यह सामूहिक विस्मृति चिंता की बात है |

उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों से निपटना होगा | उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हम आत्मचिंतन करें और बिना किसी पक्षपात के इस पर बात हो | कुछ कठिन सवालों के जवाब तलाशने होंगे | राष्ट्रपति ने कहा कि अकसर ‘विकृत मानसिकता’ महिला को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है | उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि जब डॉक्टर, स्टूडेंट और नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं तो उस दौरान भी अपराधी किसी और घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाए हुए हैं |

ख़बरें और भी,बने रहिये swatantrachhattisgarh.com के साथ,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related