छत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से मनाया जाएगा साक्षरता सप्ताह, स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में 1 सितंबर से मनाया जाएगा साक्षरता सप्ताह, स्कूल शिक्षा विभाग...

Date:

रायपुर : 28 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1-8 सितम्बर 2024 के बीच आयोजित होने वाले देशव्यापी साक्षरता सप्ताह और 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (ILD) समारोह को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों से कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, सिद्धार्थ कोमल सिंह पदरेशी ने इस कार्यक्रम की सफलता में सभी जिलों के कलेक्टरों से व्यक्तिगत भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के समापन के पश्चात, एक सप्ताह के भीतर जिलों से इस आयोजन की विस्तृत रिपोर्ट और बेस्ट प्रैक्टिसेस भेजने की आवश्यकता है।

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस साक्षरता सप्ताह में जनमानस के बीच जागरूकता फैलाने और शिक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिलों से अपेक्षा की जा रही है कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दें और इसे अधिक रोचक बनाने के लिए नए और प्रभावी तरीकों को अपनाएं।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह पदरेशी ने कलेक्टरों को यह भी निर्देशित किया है कि वे इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार में कोई कसर न छोड़ें, ताकि यह आयोजन अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके और शिक्षा के प्रति जनसमुदाय में जागरूकता और रुचि बढ़ाई जा सके।

ख़बरें और भी,बने रहिये swatantrachhattisgarh.com के साथ,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...