28.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

कोविड-19 रिसर्च में छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी:एम आर यू एक्सपर्ट्स ने बनाई ऐसी किट जो बता देगी संक्रमण कितना गंभीर…

HomeChhattisgarhकोविड-19 रिसर्च में छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी:एम आर यू...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़-रायपुर (04 अगस्त 2024)

छत्तीसगढ़ के डॉक्टर्स-वैज्ञानिकों की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। डॉ अंबेडकर अस्पताल के मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च (MRU) यूनिट ने कोविड-19 से जुड़ी एक खास किट बनाई है। ये किट संक्रमण की शुरुआती स्टेज में ही बता देगा कि बीमारी कितनी गंभीर होगी।

मरीज के उपचार के लिए इस हिसाब से पहले ही बंदोबस्त किया जा सकेगा। डॉक्टर्स को आगे आने वाले हेल्थ रिस्क का पता होगा और मरीज की जान बचाई जा सकेगी। रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, डीएचआर, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने ये मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च (एमआरयू) यूनिट बनाई है। जहां ये रिसर्च पूरी की गई है। वैज्ञानिकों की टीम ने बायोमार्कर किट विकसित किया है।

महामारी की शुरुआत में जब देश के कई प्रमुख वैज्ञानिक नए कोविड-19 डायग्नोस्टिक टेस्ट किट विकसित करने में जुटे हुए थे। तब रिसर्च पब्लिकेशन के करेस्पोंडिंग लेखक(प्रिसिंपल इन्वेस्टिगेटर) डॉ. जगन्नाथ पाल (एमबीबीएस, पीएचडी, हार्वर्ड कैंसर संस्थान (बोस्टन USA) ने कोविड-19 महामारी को शुरुआत में ही मैनेज करने पर फोकस किया।

कोविड-19 प्रोग्नोस्टिक बायोमार्कर किट को विकसित करने वाले प्रमुख वैज्ञानिक और टीम लीडर डॉ. जगन्नाथ पाल के अनुसार, कोरोना महामारी के प्रारंभिक चरण में संसाधन और एंटी-वायरस दवाओं का बहुतायत मात्रा में प्रयोग हुआ, जिससे गंभीर दवा संकट के साथ-साथ रेमडेसिविर जैसी जीवन रक्षक दवाओं का संकट भी देखा गया। जब बीमारी फैली तो ये पता नहीं था कि किन कोरोना रोगियों को मेडिकल एमरजेंसी में किस तरह की सुविधा की जरूरत पड़ेगी। उस समय कोई भी ऐसा टेस्ट/जांच उपलब्ध नहीं थी, जिससे कि प्रारंभिक चरण में ही कोरोना रोगियों की गंभीरता का पता चल सके।

डॉ. पाल ने बताया कि बायोमार्कर किट बनाने में हमें तीन साल लगे। एमआरयू वैज्ञानिक डॉ. योगिता राजपूत, रिसर्च पेपर की पहली लेखिका थीं। अब डॉ. पाल के आविष्कार के लिए अस्पताल ने भारतीय पेटेंट के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए भी आवेदन किया है।

डॉ. पाल के अनुसार हाल ही में अमेरिका की पेटेंट सर्च एजेंसी ने अमेरिका में इस आविष्कार को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। इससे चिकित्सा प्रौद्योगिकी को विदेशों में निर्यात करने का अवसर छत्तीसगढ़ को मिल सकता है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...