विष्णु का सुशासन : 6 महीने से नहीं मिल रहा था जाति प्रमाण पत्र, एक कॉल से समस्या हुई दूर…

HomeCHHATTISGARHविष्णु का सुशासन : 6 महीने से नहीं मिल रहा था जाति...

Date:

रायपुर : 21 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। विकासखंड अभनपुर के वार्ड क्रमांक 1 ग्राम करही निवासी श्री बसंत धुव्र ने 6 माह पहले अपने दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने च्वाइस सेंटर में आवेदन किया था। जहां से दोनों बच्चों का अस्थाई जाति प्रमाण पत्र बन गया था। लेकिन वे स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होनें आवेदन दिया था। लेकिन उनको अलग अलग विभागों का चक्कर लगाना पड रहा था। लेकिन उनका काम नहीं हो रहा था।

आपको बता दे कि इस स्थिति से परेशान होकर उन्होंने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई। जिसके तुरंत बाद उनके दोनों बच्चो का जाति प्रमाण पत्र बनाकर जारी कर दिया गया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्री बसंत धुव्र ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CG Crime News: आदतन बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर…

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजधानी में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन...