28.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

पांच साल तक रहे निलंबित,पुनः बहाल हुवे डॉ.पुनीत गुप्ता …

HomeChhattisgarhपांच साल तक रहे निलंबित,पुनः बहाल हुवे डॉ.पुनीत गुप्ता ...

Date:

रायपुर : 22 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

डॉ.पुनीत गुप्ता को डी.के.एस.(अधीक्षक) रहने के दौरान जारी विभिन्न टेंडर में अनियमितता बरती जाने के कारण पिछली सरकार ने गत 17 मई 2019 को निलंबित कर दिया था |साथ ही उनके अलावा डॉ.पुनीत गुप्ता के विरुद्ध राजधानी के गोलबाजार थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी | परन्तु राज्य शासन के चिकित्सा विभाग ने पुनः डॉ.पुनीत गुप्ता को 20 अगस्त को बहाल कर दिया है |

आपको बता दें कि बहाली आदेश में बताया गया कि डॉ.गुप्ता ने बिना किसी गंभीर आरोप के विगत 5 वर्षों की लम्बी अवधि से निलंबित रहने का उल्लेख करते हुवे 14 जून 2024 को आवेदन प्रस्तुत किया , जिस पर विभागीय जांच आयुक्त से अभिमत माँगा गया , जिस पर गत 17 जुलाई 2024 को अभिमत प्राप्त हुवा कि निलंबन से बहाली के संबध में आयुक्त कार्यालय को कोई आपत्ति नहीं है | साथ ही जांच में सहयोग करने की भी जानकारी दी गयी है | अब उन्हें विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पं.जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ,रायपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया | उक्त आदेश अवर सचिव्सचिव कीर्तिवर्धन उपाध्याय के हस्ताक्षर से जारी हुवा |

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related