25.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

दुर्ग में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस,शनिवार को सुबह से निकली तेज धूप,अभी 2-3 दिनों तक नहीं होगी बारिश…

HomeChhattisgarhदुर्ग में बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस,शनिवार को सुबह...

Date:

दुर्ग : 18 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी आने वाले 2-3 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में फिलहाल हल्की बारिश की भी संभावना नहीं बन रही है। शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली थी। आज भी मौसम खुला हुआ है।

न दुर्ग में कुछ खास असर नहीं दिखेगा

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि 18 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन दुर्ग में कुछ खास असर नहीं दिखेगा। रविवार को भी उमस का एहसास हो सकता है।

फिलहाल, एक निम्न दाब का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की तरफ बन रहा है। सिस्टम के तैयार होने के बाद हवा प्रदेश में दाखिल होगी। इससे मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकेगा।

शनिवार को कैसा रहा मौसम का हाल

शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली थी। हवा न चलने से गर्मी और उमस से लोग सुबह से कूलर एसी की हवा के पास बैठने को मजबूर रहे।

दुर्ग जिले में बारिश नॉर्मल से न्यूनतम स्तर पर पहुंची

पिछले एक हफ्ते तक दुर्ग जिले में अच्छी बारिश होने से यहां औसत बारिश सामान्य स्थिति में पहुंच गई थी। अब एक सप्ताह से बारिश नहीं होने से बारिश का स्तर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग जिले में अब तक 679.5 एमएम बारिश होनी चाहिए, लेकिन यहां 545.4 एमएम ही बारिश हुई है। सामान्य बारिश का औसत 20 प्रतिशत तक कम हो गया है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related