31.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अंबेडकर अस्पताल में आज बंद रहेंगी OPD, काली पट्‌टी बांधकर कोलकाता में हुए रेप-मर्डर का विरोध…

HomeChhattisgarhअंबेडकर अस्पताल में आज बंद रहेंगी OPD, काली पट्‌टी बांधकर कोलकाता में...

Date:

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और फिर हत्या के विरोध में रायपुर के जूनियर डॉक्टर आज एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। अंबेडकर अस्पताल में आज 14 अगस्त को OPD की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं में काम होगा। कोलकाता घटना के विरोध में डॉक्टर पहले से ही काली पट्‌टी बांधकर काम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने इसे लेकर कैंडल मार्च भी निकाला था। अब बुधवार को करीब 300 जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल में काम बंद करने का फैसला लिया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने इसकी पुष्टि की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और जनरल सेक्रेट्ररी नवीन कुमार कोठारी ने बताया कि, हमारी मांग है कि, सेंट्रल हेल्थ वर्कर्स एंड हेल्थ एस्टेब्लिशमेंट प्रोटेक्शन एक्ट पूरे देश में लागू की जाए। अस्पताल में CCTV लगे और ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनाती हो।

दरअसल कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। कोलकाता पुलिस का कहना है कि, आरोपी संजय रॉय ने 8 अगस्त की रात अस्पताल के पीछे शराब पी थी। फिर वारदात के बाद वो घर जाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...