25 C
Raipur
Tuesday, March 17, 2026

माता पिता ने मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंच कर CM साय का जताया आभार…

HomeChhattisgarhमाता पिता ने मुख्यमंत्री के जनदर्शन में पहुंच कर CM साय का...

Date:

रायपुर: 08 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगट के संबंध में आई निराशाजनक खबर के बीच छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली एक सुखद तस्वीर सामने आई है। छत्तीसगढ़ की तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी मुख्यमंत्री की पहल पर न्यूजीलैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ में ना केवल शामिल हो सकी बल्कि वहां सिल्वर मेडल भी जीता। माता पिता ने आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का आभार जताया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आवास में साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम होता है। उसमें एक गुरुवार को तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी का चयन न्यूज़ीलैंड के लिए हुआ था लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे नहीं थे। जनदर्शन में जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इसकी जानकारी हुई उन्होंने रीबा बेन्नी से कहा सूटकेस तैयार करो। पैसे का इंतजाम हो जायेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने सहृदयता से पहल करते हुए तत्काल राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया। पैसे मिले और रीबा न्यूजीलैण्ड में प्रतियोगिता में शामिल हो सकी साथ ही सिल्वर मेडल जीत कर आयी। आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में इस ख़ुशी को रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने श्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गढ़फुलझर के होला मोहल्ला में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, नानकसागर को विकसित करने 2.50 करोड़ की स्वीकृति…

बसना /महासमुंद/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:• बसना क्षेत्र के ऐतिहासिक गढ़फुलझर...