29.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

कारोबारी के कार पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी,हरियाणवी गैंगस्टर के गुर्गे के पास मिली पिस्टल और गोली, अब तक 8 गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhकारोबारी के कार पर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी,हरियाणवी गैंगस्टर के...

Date:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कारोबारी की कार पर हुई फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने हरियाणा के गैंगस्टर अमनदीप के एक और गुर्गे को रायपुर लेकर आई है। आरोपी का नाम जसवंत सिंह उर्फ बग्गू है, यह भी सिरसा हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस को जसवंत के पास से एक पिस्टल और गोली बरामद हुई है।

इस मामले में अब तक पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से हरियाणा से 5 और झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक दोनों शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

7 पहले हो चुके है गिरफ्तार

कारोबारी की कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पहले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी हरियाणा और झारखंड से की गई। इसमें हरियाणा का अमनदीप वाल्मीकि पूरे घटना का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा 6 अन्य आरोपी भी है। जिन्होंने शूटरों को बाइक और सिम और सुपारी के पैसे दिए थे। फिलहाल फरार शूटरों की गिरफ्तारी नही हो पाई है।

हरियाणा-झारखंड से ऑपरेट हुआ गोली कांड

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि हरियाणा और झारखंड से इस पूरे गोली कांड को ऑपरेट किया गया। गिरफ्तार आरोपी घटना के पहले और बाद में अलग-अलग कामों से शूटरों से लगातार संपर्क में थे। शूटरों ने रेकी कर उसकी जानकारी भी इन्हें दी थी। पुलिस को अमनदीप के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। जिस वजह से उस पर आर्म्स एक्ट में भी एक्शन लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की डिटेल

  • अमनदीप वाल्मिकी उर्फ अम्मू धोतड़ बस स्टैंड के पास थाना रनिया, जिला- सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है। अमन साव गिरोह का सदस्य है। पंजाब के एक और गैंग के लिए भी काम करता है।
  • 23 साल का संदीप यादव, गांव- सेहलतेतर टोली, थाना- घाघरा, जिला- गुमला, झारखंड का रहने वाला है। इसे रिमांड में लेकर रायपुर जेल भेज दिया गया है।
  • 22 साल का शाहिद अंसारी, न्यू आजाद बस्ती लोहर दगा, झारखंड का रहने वाला है।
  • 25 साल का शाहिद अंसारी, आजाद बस्ती पथलकुरवा, थाना- लोवर बाजार, जिला- रांची, झारखंड का रहने वाला है।
  • 22 साल का रवि कुमार सेन, थाना- सदर, जिला- सिरसा, हरियाणा का रहने वाला है।
  • 23 साल का लक्ष्मण दास बाजीगर, सलारपुर, थाना- सदर, जिला- सिरसा, हरियाणा में रहता है।
  • आरोपी चमन सिंह को पंजाब से पकड़ाया है। चमन सिंह के खाते में ही झारखंड से सुपारी के पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

जाने क्या है पूरा मामला…

13 जुलाई को सुबह 11 बजे के करीब PRA कंस्ट्रक्शन के कारोबारी प्रहलाद राय अग्रवाल और अन्य कारोबारी महावीर चौक रिंग रोड स्थित अपने ऑफिस पर मौजूद थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा लपटे बाइक में सवार दो शूटर वहां पहुंचे। उन्होंने कारोबारी की कार पर फायर कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये शूटर उत्तर भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेस बिश्नोई और झारखंड के गैंगस्टर अमन साहू गैंग से जुड़े थे।

इसके पहले भी इन्ही कारोबारी को मारने पहुंचे 4 शूटरों को पुलिस ने दबोचा था। ये गैंगस्टर इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के कारोबारियों से झारखंड में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट में लेवी(अवैध पैसों की मांग) की मांग कर रहे है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related