24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का वादा कर किया रेप:सरगुजा में 2 साल तक शारीरिक शोषण, अबॉर्शन भी कराया, आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhसोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का वादा कर किया रेप:सरगुजा में...

Date:

सरगुजा :

सरगुजा जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की। रामगढ़ घुमाने के बहाने उसके घर पहुंचा और शादी का झांसा देकर रेप किया। ऐसे ही 2 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती प्रेग्नेंट हुई, तो उसका गर्भपात करवा दिया। शादी करने से भी इंकार कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र निवासी अभय सिंह (25) की दोस्ती दो साल पहले साल 2022 में उदयपुर थाना क्षेत्र की युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। अभय सिंह ने 10 अप्रैल 2022 को रामगढ़ घुमाने ले जाने के लिए कहा और उसे लेकर के लिए उसके रूम में पहुंचा। अभय सिंह ने शादी का झांसा देकर युवती से रेप किया।

दो साल तक दुष्कर्म के बाद शादी से इंकार

आरोपी लगातार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे युवती प्रेग्नेंट हो गई, तो युवक ने उसका अबॉर्शन भी करा दिया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो अभय सिंह ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने उदयपुर थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभय सिंह को दरिमा से गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...