21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

HomeChhattisgarhउमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

Date:

रायपुर: 27 फरवरी 2023

प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस के एक संदिग्ध आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई । यूपी पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी अरबाज की गोली लगने से मौत हो गई । उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी की प्रयागराज के नेहरू पार्क में यूपी पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसे पुलिस ने मार गिराया । गोली लगने के बाद घायल हालत में बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया, जहां पर उसकी मौत हो गई । हालांकि इस दौरान बाकी बदमाश भागने में सफल रहे, आरोपी अरबाज अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है ।
यूपी पुलिस की सोमवार की दोपहर अरबाज के साथ धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के में मुठभेड़ हुई। उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था । पुलिस को पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था, उसने हमला भी किया था । हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी और हमलावार के बारे में क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है । नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई और उसने पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया । पुलिस ने भी उसे गोली मारी और उसके सीने और पैर में गोली लगी । धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है, जहां उसकी मौत हो गई. इसने ही बाकी बदमाशों को इस हत्याकांड के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे । अरबाज के साथ कौन लोग थे इसे लेकर पुलिस पुलिस जांच में जुट गई है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related